नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 30 जुलाई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। नौकरी में किसी महत्त्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। किसी काम में बाधा आने से मन दुखी रहेगा। व्यापार में हानि या लाभ कार्य के प्रति आपकी सजगता पर निर्भर करता है। कार्यालय में किसी से वाद-विवाद में ना उलझें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बहस ना करें अन्यथा बहस वाद-विवाद में बदल सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी नए काम को शुरू करते समय बाधा उत्पन्न हो सकती है। मन में नकारात्मक भाव ना रखें। व्यापार में विस्तार होने के संकेत हैं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। मेहनत और सजगता से किए गए सभी काम सफल होंगे। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े की सहायता से कोई अधूरा काम पूरा होगा। घर में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष से भरा होने वाला है। अपने आराध्य पर विश्वास कम ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक और संयम से निर्णय लें। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में पैरवी थोड़ा गंभीरता से करें, लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट रहेगी। अपने रोग का उचित इलाज कराएं। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। पहले के रुके सभी कार्य धीरे-धीरे बनेंगे। किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें। अपने आप पर नियंत्रण रखें। बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा पर जाने का योग है। घनिष्ठ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आसानी से भरोसा ना करें। किसी काम को लेकर शारीरिक व मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है।
राशिफल: 30 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें