नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 21 जुलाई को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: आज आप कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा। आज आप जिस योजना पर काम करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। रिलेशनशिप में आ रहीं परेशानियां दूर होंगी। किसी नये वाहन की खरीददारी की आप योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। जीवन साथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके पास काम अधिक रहेगा, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे और आपके परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। विद्यार्थि नकारात्मक प्रवृत्ति से बचें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य बात आदि के संबंध में अधिक सावधानी रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है। आर्थिक फैसले लेते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। बड़ा अमाउंट किसी को उधार ना दें। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहने से आप परेशान रहेंगे। कुछ मौसमी बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होगा। राजनीतिक में महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से धन लाभ होगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंध में निकटता आएगी। सहोदर भाई बहनों से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलने से आत्मीयता का भाव रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सहयोगियों के साथ सामंजस बिठाने की आवश्यकता रहेगी। विरोधियों के साथ अधिक तर्क वितर्क आदि से बचें। विरोधियों से सावधानी रखें। संपत्ति संबंधी मामले में क्रय विक्रय आदि संबंध में जल्दबाजी में न करें। नवीन मकान, वाहन की खरीद के लिए योजना बन सकती है।किसी पर्यटन की सैर पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर तनातनी रहेगी। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों का भाग्य साथ दे रहा है और आपके लिए धन में वृद्धि का दिन है। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बने हैं। किसी वरिष्ठ परिजन का मार्गदर्शन एवं सानिध्य बेहद सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जो आपको तनाव दे सकता हैं। किसी अनचाही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। किसी पर्यटक स्थल आदि की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में चली आ रही विभिन्न बाधाएं कम होगी। पूंजी निवेश के संबंध में अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लें। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय स्थिति अनुकूल रहेगी।
राशिफल: 21 जुलाई-मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 11 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 11 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 10 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 10 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
विविधN4H_Desk
शिकारी देवी माता में भारी हिमपात : 3 फीट बर्फ में नंगे पांव चल पूजा करने आए पुजारी
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 09 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 09 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 08 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 08 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 07 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 07 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 90 साल बाद निभाई गई देव परंपरा : तीसरी पीढ़ी बनी साक्षी, देवता ने दिया आशीर्वाद
धर्मN4H_Desk
हिमाचल: बाबा बालक नाथ ने दिखाया चमत्कार, 9 साल बाद दंपत्ति को मिला पुत्र सुख; हाजिरी लगाने पहुंचे
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 06 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 06 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 05 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 05 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
विविधN4H_Desk
माता चिंतपूर्णी ने हर लिए सारे दुख : भक्त ने किया गुप्त दान- चांदी के भव्य छत्र से नवाजा
धर्मN4H_Desk
हिमाचल: मां चिंतपूर्णी ने पूरी की अरदास- भक्त ने निभाया अपना वादा, चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 04 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें