नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 14 जुलाई को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों का आज के दिन की शुरूआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने का शुभ संदेश प्राप्त होगा। राजनीति में आपको मनचाहा पद प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार में अपनी सूझबूझ से कोई बड़ी सफलता हासिल करेंगे। नये सम्बन्ध बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए इस समय जीवन को सरल और चिंतामुक्त बनाना आपकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। आपको दुविधा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा कि क्या चुनें और क्या नहीं। छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा न खोने की कोशिश करें और शांत रहें। संतान सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा और पराक्रम व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगाए लेकिन समस्याएं उत्पन्न होंगी। अधिक संघर्ष और परिश्रम भी होगा। धनु राशि: धनु राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किया गया प्रयास सफल होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा कोर्ट के माध्यम से दूर होगी। ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों को का पालन करते रहे। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को व्यापार में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक रूप से आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से मदद मांगनी पड़ सकती है। मकर राशि: इस राशि के जातकों से अगर कोई अपना आप से नाराज हो गया है तो उसे आप मनाने में सफल होंगे। जो भी नई योजनाएं बना रहे हैं वह सभी सफल होंगी। यदि नौकरीपेशा में कार्यरत हैं तो नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हो जाएं। सेहत दुरुस्त रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप काम के साथ हल्के किस्म के व्यायाम को भी महत्व देंगे। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन संबंधी कार्यों में अपने गुरुजनों के आदेश निर्देश को मानकर कार्य करेंए सफलता प्राप्त होगी। कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी के लिए दिए गए परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। सत्ता शासन में बैठे लोगों को किसी बड़े अभियान की कमान मिल सकती है। जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इतना ही नहीं, परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा और आप परिवार के सदस्यों को नई और विशेष सुविधाएं प्राप्त कराएंगे। मीन राशि: मीन राशि वाले लोग सावधान रहें, क्योंकि आपको किस पर भरोसा करना चाहिए। मौखिक समझौते में शामिल होने से बचें। अन्यथा आप खुद को किसी ऐसी चीज़ के लिए ज़िम्मेदार ठहराएगे जिसे आप वास्तव में लागू नहीं करना चाहते। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। नौकरी पेशा में हैं तो थोड़ा सर्तक रहें। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा मगर बेवजह चिंता से परेशान रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में व्यक्तियों को अपनी कार्य क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता रहेगी।
राशिफल: 14 जुलाई – तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें