नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 05 जुलाई का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मीजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई स्किल सीखना आवशयक रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी विशेष व्यक्ति से बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने पुराने मित्रों से मिलेंगे, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपको पुराना दिया गया उधार वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना फलदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। वाहन आदि संभाल कर चलाएं, आप सुरक्षित रहेंगे। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट्स पूरा करने के लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी पुरानी संपत्ति के बिकने से धनलाभ हो सकता है। आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए चिंतित न रहें। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन के घर में मांगलिक कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में सबके साथ मिलकर काम करने पर ही सफलता मिलेगी, अकेले प्रयास करने पर विफल होंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के कारोबार में तरक्की होगी, किसी विशेषज्ञ की सलाह पर निवेश करने से लाभ हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन मंगलमय रहेगा। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी क्षेत्र में नौकरी के इच्छुक जातकों को शुभ संकेत मिल सकते हैं। अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों के द्वारा सहायता किए जाने पर काम गति पकड़ेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज बिजनेस में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपका घूमने का प्लान बन सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको व्यापार में आय के संसाधन खोजने होंगे और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अपने सहकर्मियों पर काम का प्रेशर बनाना होगा, तब ही काम वक़्त पर पूरा हो पाएगा। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
राशिफल: 05 जुलाई - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें