नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 11 अगस्त दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि। मेष राशि के जातकों को आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। शैक्षणिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से बॉस को प्रसन्न रखेंगे और उनका प्रमोशन भी होने की संभावना है। प्रोफेशनल लाइफ में नए लोगों से पहचान बढ़ेगी। आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। वृषभ राशि। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगाए क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का अच्छा रहने वाला है। व्यापार में विस्तार होगा। नए लोग मिलेंगे, जो अपको आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। आपको अपने कामों को लेकर सूझ बूझ दिखाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने की संभावना है। मिथुन राशि। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कारोबार में कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन जल्दबाजी में ले सकते हैं। नौकरी में यदि कुछ समस्या चल रही है। तो आप बदलाव की योजना बनाएंगे। आपको अपने अनुभवों से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आपने पहले किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। कर्क राशि। कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। लेकिन आपकी किसी सहयोगी से खटपट हो सकती है और आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजर अंदाज न करें। सिंह राशि। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। परिवार में किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके माता- पिता आपके ऊपर कोई जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं। व्यापार में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे। तो वह उस पर खरी उतरेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। कन्या राशि। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं।
राशिफल: 11 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें