नई दिल्ली। सनातन धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 अगस्त दिन सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। काम का अधिक बोझ होने के कारण आज आप परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी जातक अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज के दिन कोई कीमती वस्तु भी गुम हो सकती है, जिससे आपका मन दुखी होगी। आर्थिक क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। कर्ज लेने में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन कोई फैसला तैश में आकर ना लें, नहीं तो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन बहुत सोच-समझ कर निर्णय लेने होंगे। भविष्य में आपके साथ अच्छा हो, इसके लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। वैवाहिक जीवन में नोंक-झोंक के आसार हैं। व्यापार में यदि आपका कोई सहयोगी है तो उसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको किसी प्रकार के निवेश से बचना होगा। धन हानि के योग हैं। कर्क राशि: लेन-देन के मामले में कर्क राशि के जातकों को आज अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि किसी तरह की कोई जल्दबाजी की तो वह आपके लिए हानिकारक हो सकती है। आज के दिन आपको अपना पैसा किसी को उधार देने से बचना होगा। भविष्य में कड़े फैसले लेने के लिए आपको घर के बुजुर्गों से सलाह लेनी होगी। आपके करीबी आपके काम में विघ्न उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश करेंगे। सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आप किसी प्रकार की कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मगर जल्दबाजी में किसी तरह का कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर खर्च होने के योग बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातक आज अपने व्यपार में किसी को पार्टनर बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना साथी लंबे अरसे बाद आज आपसे मुलाकात करने आ सकता है। आज आपकी अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। जिससे आप दिन भर परेशान रह सकते हैं। आज आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा। राशिफल: 05 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
राशिफल: 05 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें