कांगड़ा। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आस्था और भक्ति की मिसालें लगातार देखने को मिलती रहती हैं। विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धा का अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता बज्रेश्वरी के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित कर अपनी गहरी आस्था व्यक्त की है।
माता के प्रति जताई श्रद्धा
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने माता की शैय्या के लिए 100 ग्राम सोने से बना हार भेंट स्वरूप अर्पित किया। श्रद्धालु परिवार का कहना है कि उनकी माता बज्रेश्वरी के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है, जिसके चलते वे विशेष रूप से माता का आशीर्वाद लेने कांगड़ा पहुंचे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब की राजनीति: भाजपा ने कांग्रेस नेता की पत्नी को बनाया अपना प्रत्याशी; दिया टिकट
परिवार सहित पहुंचे मंदिर
इस दौरान विनोद एन शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। परिवार ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरे श्रद्धा भाव से माता को सोने का हार समर्पित किया।
मनोकामना पूरी होने पर चढ़ाया सोने का हार
विनोद एन शर्मा ने बताया कि उनका परिवार काफी समय से माता वज्रेश्वरी के दर्शन करने आता है और माता रानी में उनकी बहुत श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि परिवार की एक इच्छा पूरी होने के बाद उन्होंने माता को सोने का हार चढ़ाने का मन बनाया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में हाजिरी घोटालेबाज कर्मी का खुला राज : ज्वाइनिंग के बाद रही गायब, लगती रही अटेंडेंस
मंदिर में बना भक्तिमय माहौल
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने यह भेंट माता रानी को अर्पित की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के जय के जयकारे लगाते नजर आए।
मंदिर प्रशासन ने जताया धन्यवाद
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु परिवार की इस भेंट के लिए उनका धन्यवाद किया। वहीं मंदिर में मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के प्रति दिखाई गई इस श्रद्धा और भक्ति की खूब सराहना की।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में हाजिरी घोटालेबाज कर्मी का खुला राज : ज्वाइनिंग के बाद रही गायब, लगती रही अटेंडेंस
देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
मंदिर प्रशासन का कहना है कि माता बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार माता को भेंट अर्पित करते हैं। इससे मंदिर के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था साफ दिखाई देती है।
