नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 04 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी जरूरी काम में देरी होने से परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नौकरी में आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना होगा। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। परिवार के साथ बातचीत करने से पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने काम में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने से मन को राहत मिलेगी।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
राशिफल : 04 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
मकर राशि- आज आपको मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से उनका समाधान निकल सकता है। व्यापार में किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत से मन हल्का होगा। जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें।
मीन राशि- आज आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। किसी भी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करें।
राशिफल : 04 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
