नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 22 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में कोई नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

 

वृषभ राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी भी काम में दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।

 

राशिफल : 22 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

कर्क राशि- आज आपको अपने कामकाज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी भी महत्वपूर्ण काम को टालने से बचें।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है।

 

राशिफल : 22 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें