नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 14 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामकाज में नई योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में कोई नया सौदा करने से पहले सभी जरूरी बातों की जांच कर लें। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी करीबी से मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत से स्थिति संभल जाएगी। धन के मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी मिल सकती है। पुराने मित्र से बातचीत होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय खुद को भी दें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।

 

राशिफल : 14 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज आपको कामकाज में अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। कारोबार में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार में बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

मीन राशि- आज आपका मन नए कामों की ओर आकर्षित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है, हालांकि कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी करीबी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

राशिफल : 14 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें