नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 14 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई उम्मीदों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने काम में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरी और कारोबार में स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में बन सकती है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत और खानपान का ध्यान रखें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज में आपकी सूझबूझ से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने का अच्छा समय है। किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत आपके मन को प्रसन्न कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

 

राशिफल : 14 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

कर्क राशि- आज आपको अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप उनका समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। नौकरी में आपके काम को नई पहचान मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि, किसी भी मामले में गुस्से और जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

कन्या राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। घर में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।

 

राशिफल : 14 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें