नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 11 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


तुला राशि- आज का दिन आपके लिए कई मामलों में बेहतर रह सकता है। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर समाधान मिल जाएगा। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

 

राशिफल : 11 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करना चाहिए। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई नया समझौता हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने में सावधानी रखें।

 

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी में मेहनत का फल मिल सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खुद को तनाव से दूर रखें।

 

राशिफल : 11 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें