नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 05 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें हल कर लेंगे। व्यापार में कोई नई योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। धन के मामले में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
राशिफल : 05 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
कर्क राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी सेहत और खानपान का ध्यान रखें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि- आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
राशिफल : 05 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
