#राशिफल

January 19, 2026

राशिफल : 20 जनवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

20 जनवरी का राशिफल

शेयर करें:

20TH JANUARY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जनवरी महीने की 20 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से हालात संभाल लेंगे। वरिष्ठों से बातचीत में संयम रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में छोटी गलतफहमियों से बचें।

 

वृषभ राशि- आज परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। कार्यस्थल पर अटके काम गति पकड़ेंगे। परिवार में किसी शुभ चर्चा का माहौल बन सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

 

मिथुन राशि- आज भागदौड़ भरा दिन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संचार और संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात साझा करेंगे। प्रेम जीवन में स्पष्टता जरूरी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

कर्क राशि- आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार में सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अपनापन महसूस होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना होगी। परिवार में आपकी भूमिका अहम रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई नई योजना बन सकती है।

 

कन्या राशि- आज सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में तालमेल बनाए रखें। प्रेम जीवन में धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च से बचें।

राशिफल : 20 जनवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख