#राशिफल
September 11, 2026
राशिफल : 12 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
12 सितंबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 12 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छा समय रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर राशि- आज आपको अपने काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। धन से जुड़े मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
मीन राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। हालांकि, अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और आराम के लिए भी समय निकालें।