नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 30 जून का रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: इस राशि के जातकों का दिन आज काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं तो फिर आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। निवेश की तैयारी में बैठे लोगों को अपना पैसा लगाने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। साहस का फल मिलेगा, निजी जीवन से जुड़े लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का आज के दिन मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। बिना बात की बहस करने से दूर रहे अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है। परिवार के लोग आपका काम पूरा करने में मदद करेंगे। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है तो फिर से वह उभर सकती है जिसके कारण आपकी परेशानी बढ़ेगी। मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में साथ काम करने वाले लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से परहेज करें। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। शेयर मार्केट से जुड़ा कोई भी निवेश करने से पहले 10 बार जरूर सोचें। कर्क राशि: इस राज्य के जातकों को आज के दिन कोई भी कदम उठाने से पहले सावधान रहने की जरूरत है। संतान के करियर को लेकर सोच विचार करना पड़ सकता है इसलिए बातचीत कर समस्या को दूर करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों का दिन आज व्यस्त बीतेगा ऐसे में परिवार के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ननिहाल पक्ष से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मेहमान का आगमन होने से खर्चे में इजाफा होगा। कन्या राशि: इस राशि के जातकों का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से आज काफी अच्छा बीतने वाला है। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे वक्त के बाद भेंट हो सकती है। घर परिवार में अचानक से कोई जश्न का आयोजन किया जा सकता है।
राशिफल: 30 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 11 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 11 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 10 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 10 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 09 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 09 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 08 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 08 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 07 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 07 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 06 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 06 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 05 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 05 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 04 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 04 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 03 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 03 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 02 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 02 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें