नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 30 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि- आज आपके लिए नए विचारों पर काम करने का अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
कर्क राशि- आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय खुद को दें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। दूसरों के साथ व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
कन्या राशि- आज आपको अपने काम व्यवस्थित तरीके से करने की जरूरत है। नौकरी में मेहनत का लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं।
राशिफल : 30 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
