नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 30 मई का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्षमी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। आज सोच-समझकर कार्य करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम करना न भूलें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका आत्मबल आज मजबूत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की चिंता से दूर रहें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज का दिन नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन आलस्य से बचना होगा। किसी करीबी से मतभेद दूर हो सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

 

मकर राशि- मकर राश के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। करियर में कुछ सकारात्मक संकेत मिलेंगे। पुराने कामों से लाभ मिलेगा। घर में कोई धार्मिक चर्चा हो सकती है। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। नींद की कमी से थकान संभव है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याएं।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत फलदायी है। आज किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। काम में मन लगेगा और प्रशंसा मिलेगी। रिश्तों में ईमानदारी जरूरी है। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

राशिफल : 30 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें