नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 30 मई का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्षमी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। आज आपके कार्यों की गति तेज होगी और आप नई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम को थोड़ी थकान रहेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धैर्य और संतुलन बनाए रखना आज जरूरी रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। नौकरी या व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। आपके विचारों की सराहना होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात उत्साह बढ़ाएगी। छोटी यात्रा का योग है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाकर चलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई बदलाव लेकर आ रहा है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गले या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपनी बात स्पष्टता से रखनी चाहिए। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। मेहनत रंग लाएगी। मन में अधूरी इच्छाएं बेचैनी बढ़ा सकती हैं।
