नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 29 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। किसी जरूरी काम में परिवार के सदस्य का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन साथ ही खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा और पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात मन को खुश करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों को आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से उनका समाधान निकल जाएगा। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कारोबारियों को कोई बड़ा ग्राहक या नया सौदा मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, लेकिन आराम को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और कारोबार में स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का परिणाम मिल सकता है। दिन के अंत में आपको मानसिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी।
राशिफल : 29 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
