नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 29 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- 29 अक्टूबर का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका परिणाम भी आपको मिलेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे निवेश न करें। परिवार के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम के लिए भी समय निकालें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल हो सकती है। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बात को बढ़ाने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। अचानक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा समय देना अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए 29 अक्टूबर का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपकी कार्यशैली की तारीफ हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को किसी नए सौदे से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य का रहेगा। काम का दबाव अधिक होने के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण काम आपके जिम्मे आ सकता है। व्यापार में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
राशिफल : 29 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
