नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 28 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ हो सकती है, लेकिन मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने के आसार हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। पैसे के मामले में आज सोच-समझकर खर्च करें। सेहत को लेकर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें।
वृषभ राशि- आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। नौकरी या कारोबार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और किसी करीबी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रह सकता है। एक साथ कई काम आने से थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। नौकरी करने वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
कर्क राशि- आज आपको अपने काम में मेहनत का फायदा मिल सकता है। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से आपकी बातचीत हो सकती है और आपकी बात को महत्व मिलेगा। घर में किसी सदस्य की वजह से खुशी का माहौल बन सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भी दिन अच्छा रह सकता है।
सिंह राशि- आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम आगे बढ़ाएंगे। नौकरी और कारोबार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत देखकर कोई आपकी तारीफ कर सकता है। हालांकि किसी से बहस करने से बचें, छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि- आज आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। काफी समय से अटका हुआ कोई मामला आगे बढ़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी से अपनी परेशानी शेयर करने पर मन हल्का होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
राशिफल : 28 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
