नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 मार्च का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आपको आगे बढ़ने का मौका देंगी। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन सावधानी बरतें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर सावधानी बरतें और ज्यादा तनाव न लें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी साबित होगा। आज आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप सफलता प्राप्त करेंगे। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, खानपान का ध्यान रखें।

राशिफल : 28 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें