#राशिफल

March 27, 2025

राशिफल : 28 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

28 मार्च का राशिफल

शेयर करें:

28th March Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 मार्च का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का ठीक-ठीक रहेगा। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। सेहत पर ध्यान दें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खुद को तनावमुक्त रखने के लिए ध्यान और योग करें।

 

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज खुद को व्यवस्थित करने का है। करियर में नई संभावनाएँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और अनावश्यक तनाव से बचें।

राशिफल : 28 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख