नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 27 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। कारोबार में भी लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बातचीत हो सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी काम को पूरा करने में थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन आपकी समझदारी से रास्ता निकल जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
कर्क राशि- आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और कारोबार में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
कन्या राशि- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
राशिफल : 27 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
