#राशिफल
August 26, 2026
राशिफल : 27 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
27 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 27 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कामकाज में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
वृश्चिक राशि- आज मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन शांत रहकर स्थिति संभालें। खर्च बढ़ सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का भी योग बन रहा है। अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें।
मकर राशि- आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। मेहनत का परिणाम देर से मिलेगा, लेकिन अच्छा मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
कुंभ राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि- आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन दिन आगे बढ़ने के साथ स्थिति बेहतर होगी। कामकाज में ध्यान लगाने की जरूरत है। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
राशिफल : 27 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें