नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 26 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। शाम को मानसिक शांति महसूस होगी।

 

वृश्चिक राशि- आज पुराने रुके कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाएं।

 

धनु राशि- आज यात्रा या नई योजना से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

 

मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें।

 

मीन राशि- आज मन सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। दिन के अंत में मानसिक सुकून महसूस होगा।

राशिफल : 26 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें