नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 फरवरी का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतें। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर सिरदर्द या नींद की कमी से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई पुराना निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी, लेकिन किसी करीबी से अनबन हो सकती है, समझदारी से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा, पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता निखरेगी, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज यात्रा से बचें क्योंकि अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपको नई दिशा देगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें, खासतौर पर पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख-संपत्ति में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। खानपान संतुलित रखें, पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई शुभ समाचार आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए धैर्य से काम लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना के योग हैं। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।
