नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 25 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज संतुलन और धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। शाम के समय मन शांत रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज पुराने अटके कार्य पूरे होने से राहत महसूस होगी। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाएं।
धनु राशि- आज यात्रा या नई योजना से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। युवाओं को करियर में नई दिशा मिल सकती है।
मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे ढंग से निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करना लाभदायक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
मीन राशि- आज मन सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है, जिससे मन हल्का महसूस होगा।
