नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 फरवरी का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा, किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें, खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को आज के दिन करियर में तरक्की के योग हैं, उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। लंबी यात्रा संभव है, जिससे नए अनुभव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, ज्यादा थकान न लें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के जीवन में आज के दिन कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरी में नया अवसर मिल सकता है। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिलेगी। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

 

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अनुभव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत के प्रति सचेत रहें और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

राशिफल : 04 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें