नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 मई का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों की आज किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में गर्मजोशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज खर्च से ज्यादा बचत की ओर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कठिम रहेगा। आज आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आज संबंधों में दरार आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बहुत उत्साही महसूस करेंगे। किसी बड़े कार्य में आपकी भूमिका अहम रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में लाभ होगा लेकिन जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, रिश्तों को समय दें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अहम रहेगा। आज नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई भूमिका का प्रस्ताव मिल सकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शाानदार रहेगा। आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी। लेखन, संगीत, कला से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। पेट की समस्या से सावधान रहें।
