नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 मई का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई शुरुआतों का संकेत दे रहा है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की संभावना बन सकती है। पुराने दोस्तों से सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें, विशेषकर सिरदर्द या नींद की कमी से बचें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है। आज रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी संवाद क्षमता आज आपको कई कठिन स्थितियों से निकाल सकती है। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और कोई नया अवसर भी दस्तक दे सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, लेकिन अहंकार से बचें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। आज मन कुछ अस्थिर रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शांति बनाए रखें, और छोटी बातों को लेकर तनाव न पालें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कला, मीडिया या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे। कोई अधूरा सपना पूरा होने की ओर बढ़ेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है, खानपान में संयम रखें।

राशिफल : 24 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें