नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप नई योजनाओं में रुचि दिखाएंगे। परिवार के सहयोग से कोई मुश्किल काम आसान हो सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए का दिन अनुकूल रहेगा। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है, जिससे मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संतान से संबंधित चिंता बनी रह सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, विशेषकर संचार और संपर्क से जुड़े लोगों के लिए। कोई नया विचार आपको लाभ दे सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है- नींद पूरी लें।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज आप अपने काम में पूरी लगन दिखाएंगे। धन लाभ संभव है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। थोड़ी मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा।
