नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 अगस्त का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। तुला राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन यात्रा में सावधानी रखें।

 

वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। नए निवेश से बचें। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, रक्तचाप और तनाव बढ़ सकता है।

 

धनु राशि। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। काम में सफलता और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

 

मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। ऑफिस में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

 

कुम्भ राशि। कुम्भ राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

 

मीन राशि। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।

राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें