नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 अप्रैल का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटे-मोटे विवादों से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। शुभ रंग: लाल, शुभ संख्या: 9

 

वृषभ राशि। आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग: हरा, शुभ संख्या: 6

 

मिथुन राशि। आज का दिन नई शुरुआत के लिए उत्तम है। कामकाज में तरक्की मिलेगी और आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शुभ रंग: आसमानी, शुभ संख्या: 5

 

कर्क राशि। आज मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ पारिवारिक मामलों में उलझ सकते हैं। हालांकि, धैर्य और समझदारी से स्थितियों को संभाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन संवाद से समाधान संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ रंग: सफेद, शुभ संख्या: 2

 

सिंह राशि। आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलतादायक है। शुभ रंग: सुनहरा, शुभ संख्या: 1

 

कन्या राशि। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें, अंत में सफलता मिलेगी। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, विशेषकर पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभ रंग: नीला, शुभ संख्या: 4

राशिफल : 22 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें