नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 सितंबर का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाइयों पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खासकर रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक काम करने से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज संयम से काम लेना होगा। ऑफिस में अचानक जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है, खर्चे सोच-समझकर करें। परिवार में छोटी-सी बात से मतभेद हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खानपान में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए लाभकारी सौदे हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों की आज मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा, निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव से बचें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों आपका आकर्षण और नेतृत्व क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें संवाद से हल करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में थकान और नींद की कमी हो सकती है।
