नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 अगस्त का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों पर आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपने कौशल से सब संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन खर्च पर ध्यान रखना जरूरी है। परिवार में सहयोग मिलेगा, हालांकि किसी छोटे विवाद से बचना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर आंखों या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ और स्थिरता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ और नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव कम करने की कोशिश करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के आज प्रयास सफल होंगे और नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में निवेश करने से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन अंत में सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। परिवार में सहयोग मिलेगा और रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर पेट और थकान से जुड़ी समस्या पर।

राशिफल : 19 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।