नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 फरवरी का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
वृषभ राशि- आज का दिन सावधानी बरतने का है, खासकर वित्तीय मामलों में। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च भी अधिक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी से अनबन होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। सेहत का ध्यान रखें, ठंड से बचें और गर्म चीजों का सेवन करें।
मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा, लेकिन साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकालेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा और आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में गहराई आएगी और आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा मेहनत से बचें।
कन्या राशि- आज आपको अपने धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति अनुकूल हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें और किसी विवाद में न पड़ें। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, बातचीत से समस्या हल होगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
