नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 16 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और कई अच्छे अवसर आपके सामने आएंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा का भी योग बन सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने काम में थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नई डील मिलने की संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ घूमने या कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धन के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर राशि- आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की उम्मीद बन सकती है। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम जरूर करें।
कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। आप जिस काम को लेकर काफी समय से परेशान थे, उसमें सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए कई खुशियां लेकर आ सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में भी रिश्ते मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
