नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 16 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत और समझदारी से पूरा करेंगे। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि- आज आपको अपने काम में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। पढ़ाई और करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत करने से आपको मनचाहा परिणाम हासिल होगा। नौकरी में आपकी कार्यशैली की तारीफ हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी करीबी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे। व्यापार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है, इसलिए गुस्से में कोई फैसला न लें। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। व्यापारियों को किसी नए ग्राहक से फायदा हो सकता है। धन की स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या राशि- आज आपको अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता देनी चाहिए। काम के बीच किसी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में लाभ के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खरीदारी से बचना बेहतर होगा।
राशिफल : 16 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
