नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 15 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ाने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिल सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच अपने लिए भी समय निकालें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन सही योजना से उसका हल निकाल सकते हैं। व्यापार में जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बात ध्यान से सुनें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और समय का सही इस्तेमाल करें।

 

मकर राशि- आज कामकाज में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। नौकरी करने वालों को अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। आराम के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

 

कुंभ राशि- आज नए विचार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। कामकाज में सफलता पाने के लिए धैर्य और मेहनत जरूरी होगी। परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

 

राशिफल : 15 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें