राजनीति

#राशिफल

November 28, 2026

राशिफल : 29 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

29 नवंबर का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

29th November RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 29 तारीख है और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

 

मिथुन राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।

 

राशिफल : 29 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें हल कर लेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी होगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को समय दें। 

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी और कारोबार में आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें और काम के बीच आराम भी करें।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 

राशिफल : 29 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख