नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 मई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेशजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन संतुलन साधने का है। कार्यों में एकाग्रता बनी रहेगी, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। व्यापार में भाग्य का साथ मिल सकता है, खासकर पुराने क्लाइंट से। पैसे का सोच-समझकर उपयोग करें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार करें। विवाहितों को रिश्ते में पारदर्शिता रखनी होगी।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करें। व्यापारियों को अटका हुआ भुगतान मिल सकता है। आर्थिक रूप से फायदा होगा। परिवार में किसी सदस्य से पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी, आपसी समझ बढ़ेगी। विवाहित जीवन सुखद रहेगा।

 

धनु राशि- आज ऊर्जा में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कार्यस्थल पर सावधानी से व्यवहार करें। नई योजनाओं की शुरुआत फिलहाल टाल दें। व्यापार में धीमापन रहेगा, धैर्य रखें। धन को लेकर तनाव रह सकता है- विवेक से खर्च करें। परिवार में किसी की सलाह आज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास संभव है, समय दें। विवाहितों को घर की जिम्मेदारियों में सक्रिय रहना होगा।

 

मकर राशि- आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। कार्यों में संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनभेद हो सकता है। व्यापारियों को नये निवेश से बचना चाहिए। पैसों को लेकर सतर्कता रखें। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य से मन की बात साझा करें। प्रेम संबंधों में कुछ नया करने का विचार सफल होगा। विवाहितों के रिश्ते में परिपक्वता आएगी।

 

कुंभ राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार में कोई रुका हुआ सौदा फाइनल हो सकता है। आर्थिक रूप से सुधार दिखेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा, घर में किसी मांगलिक काम की चर्चा संभव है। प्रेम में पुराने मतभेद दूर होंगे। विवाहितों को एक-दूसरे की बातों को खुलकर समझने का अवसर मिलेगा।

 

मीन राशि- आज आपके विचारों में गहराई रहेगी। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और आप रचनात्मक कार्य करेंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक है। पैसों की स्थिति स्थिर है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेमी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाहितों को किसी पुराने तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

राशिफल : 14 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें