नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 फरवरी का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और व्यापार में लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लापरवाही न करें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, नई योजनाओं पर काम करेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर राशि- आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखें, सेहत में सुधार होगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें, अधिक मीठा खाने से बचें।
मीन राशि- आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा और आत्मविश्लेषण के लिए अच्छा समय है। प्रेमी से अच्छा संवाद होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत में सुधार होगा।
