नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 दिसंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज का दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़े संकेत मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

 

वृश्चिक राशि। आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, लेकिन आपकी इच्छाशक्ति आपको आगे बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

 

धनु राशि। आज का दिन सकारात्मक और उत्साह से भरा रहेगा। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है, जो लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

 

मकर राशि। आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें।

 

कुंभ राशि। आज का दिन रचनात्मकता और नए विचारों का है। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

 

मीन राशि। आज का दिन आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन का है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

राशिफल : 14 दिसंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें