नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 अगस्त का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी प्रतिभा की तारीफ होगी। निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान प्राप्त होगा। सेहत को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यस्तता अधिक रह सकती है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का आज आत्मविश्लेषण का समय है, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पुराने रोगों को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा। पैसों का निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक सहयोग से मनोबल बढ़ेगा।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे, जिनका लाभ लेने के लिए आपको त्वरित निर्णय लेना होगा। मित्रों से जुड़ाव बढ़ेगा और पुराने संबंध मजबूत होंगे। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक होगी।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोग आज निर्णय सोच-समझकर लें, खासकर आर्थिक मामलों में। अनावश्यक विवादों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजनों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। अध्ययन, रिसर्च या किसी नए कोर्स में रुचि बढ़ सकती है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन व्यस्तता में आराम करना न भूलें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के आज यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपको नए अनुभव देंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी है। खर्च और आय में संतुलन रखें, वरना वित्तीय दबाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी का साथ और समझ आपको सुकून देगा।

राशिफल : 14 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।