नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 13 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। किसी करीबी दोस्त से मन की बात साझा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनाएं मजबूत रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कामकाज में नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में लाभ बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि-आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे हल कर लेंगे। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने वाला रहेगा। आराम के लिए भी समय निकालें।

 

कुंभ राशि- आज आपके लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कोई नया अवसर आपके करियर को आगे बढ़ा सकता है। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में पुरानी नाराजगी दूर होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन राशि- आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा। किसी पुराने सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

राशिफल : 13 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें