नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 13 मई का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त है। कला, संगीत, लेखन या डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता की ओर अग्रसर होंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही निवेश करें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।

 

वृश्चिक राशि। आज किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है, जिससे मन हल्का होगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई नई शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। भाइयों या मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है, धैर्य से काम लें।

 

धनु राशि। आज आपकी सकारात्मक सोच से कई मुश्किल काम आसान हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों या सेवा कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि। आज का दिन मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल देने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में स्थायित्व पाएंगे। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें, विशेषकर माता-पिता का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, विशेषकर उधारी से बचें।

 

कुंभ राशि। आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक है। नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन से वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी महसूस हो सकती है।

 

मीन राशि। आज मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी पुराने मित्र से मिलना संभव है। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप नई तकनीक अपनाने का प्रयास करेंगे, जिससे लाभ होगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है।

राशिफल : 13 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें