राशिफल 12 अप्रैल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज का दिन सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफस पॉलिटिक्स के चलते परेशान होना पड़ सकता है। मगर व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन नए व्यापार से जुड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें। वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर पॉजिटिव सोच आज आपके दिन को पॉजिटिव बना देगी। आज आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हो। आज के दिन अपने भाई-बहन से किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। पारिवारिक संबंधों को अच्छा रखने की कोशिश करें, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपना काम अच्छे तरीके से खत्म करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें, नहीं तो बड़े अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। संतान पक्ष को लेकर किसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अनुशासनहीनता के कारण कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मगर कुछ जातकों को आज तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर पर किसी प्रकार का कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। व्यापर-कारोबार से जुड़े लोग हर फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज के दिन परिवार के लोगों के साथ अच्छे से तालमेल बना कर रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में प्रोमोशन मिल सकता है। ध्यान रहे कि आज पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई भी फैसला परिवार से सलाह किए बिना ना लें। मीन राशि: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन सामाजिक पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन बहुत ज्यादा लगेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर पॉजिटिव रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी डील जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो पैसों का नुकसान हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक मतभेद से बचें और परिजनों के विचारों पर ध्यान दें।

राशिफल: 12 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि; यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें