नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 11 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। मेहनत के दम पर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में भी खुशियां बनी रहेंगी।
धनु राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। हालांकि, बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर राशि- आज आपको कामकाज में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी काम को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। धन संबंधी मामलों में दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। नौकरी में तरक्की या वेतन बढ़ने की उम्मीद बन सकती है। कारोबार करने वालों को नया सौदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा कर सकते हैं।
मीन राशि- आज आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से मन खुश रहेगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा।
